भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे बड़ी आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले के निवासी गौरव ने गोंडा का गौरव बढ़ाया है। नगर के बड़गांव स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी व डीजल शेड में टेक्नीशियन पद पर तैनात राकेश दीक्षित के बेटे गौरव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
उन्हें 372वीं रैंक मिली है। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले इस होनहार का चयन इसके पहले 2011 में इनकम टैक्स अधिकारी पद पर हुआ था। इसके पूर्व आईबी में 2010 में उनका चयन हुआ था।
गौरव को यह सफलता तीसरी बार में मिली है। इसके पहले गौरव दो बार साक्षात्कार दे चुके थे, लेकिन चयन नहीं हो पाया था।