फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमगढी के युवक की कोसीकलां में गला रेत कर हत्या, परिजनों में कोहराम मचा

विज्ञापन
गौरव कुमार का फाइल फोटो - फोटो : GONDA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ी निवासी 27 वर्षीय युवक की जिला मथुरा के थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। युवक निजी कंपनी में पिछले चार वर्ष से सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था। घटना के समय युवक कंपनी में अकेला था। सोमवार देर शाम युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक गौरव कुमार पुत्र भगवान सिंह के बडे भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई जिला मथुरा के थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र में एनएसएस सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से फ्रिस्को फैब डाइंग कंपनी में बतौर गार्ड तैनात था। तीन जुलाई को वह छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर गया था। उक्त कंपनी कई माह से बंद है। गौरव रात की ड्यूटी कर रहा था।
शनिवार देर रात अज्ञात बदमाश कंपनी में घुस आए तथा उसके हाथ पैर बांध कर धारदार हथियार से बेरहमी से उसका गला रेत दिया। गौरव रोजाना कंपनी के सामने की चाय की दुकान पर सुबह चाय पीने जाता था। रविवार सुबह वह दुकान पर नहीं पहुंचा तो चायवाला कंपनी पर उसे चाय देने के लिए गया, जहां गौरव का रक्तरंजित शव पड़ा दिखाई दिया। आनन फानन में उसने कोटवन पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल मृतक के परिजनों को सूचना दी। गौरव की शादी तकरीबन नौ वर्ष पहले हुई थी। गौरव पर एक आठ साल की बेटी आयुषी तथा छह साल को बेटा अर्नब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें