गोंडा। छिटनापुर के रहने वाले एक गैंगेस्टर के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार समेत अन्य अवैध धंधों से अर्जित की गई संपत्ति को लेकर कौड़िया पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट को गैंगेस्टर की अवैैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट सौंपी थी।
जिसपर शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट ने अपनी मुहर लगा दी। जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिला मजिस्ट्रेट करनैलगंज को गैंगेस्टर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कटरा बाजार क्षेत्र के छिटनापुर का रहने वाला लक्ष्मण सिंह अवैध शराब के निर्माण व बिक्री में संलिप्त है। एसपी ने बताया कि लक्ष्मण सिंह ने अवैध शराब के कारोबार समेत अन्य अवैध धंधों से धन अर्जित करके संपत्ति बनाई है।
उसके खिलाफ थाना कटरा बाजार में गैंगेस्टर एक तहत रिपोर्ट दर्ज है। जिस पर कटरा बाजार पुलिस ने उनके माध्यम से लक्ष्मण सिंह की अवैध तरीके से अर्जित धन से बनाई गई संपत्ति के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में रिपोर्ट दी थी।
एसपी ने बताया कि कुल संपत्ति की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट मार्कंण्डेय शाही ने गैंगस्टर की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का आदेश उप जिला मजिस्ट्रेट करनैलगंज को दिया है।