फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस

Sun, 21 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पोल्ट्री फार्म की देखभाल करने गई एक महिला ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने दो माह बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर थाना इटियाथोक में चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने डीआईजी एपी सिंह को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई थी। इसमें कहा कि 15 मार्च की शाम तकरीबन सात बजे वह अपने पोल्ट्री फार्म की देखभाल करने गई थी। तभी तिर्रेमनोरमा गांव निवासी अमर सिंह, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह और नकुल सिंह वहां आ गए और चारों ने धमकाते हुए पोल्ट्री फार्म में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह थाने गई मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर डीआईजी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
इटियाथोक इंस्पेक्टर संतोष कुमार सरोज ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी अमर सिंह, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह और नकुल सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें