फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया खाना परोसने पर हंगामा

Tue, 11 Aug 2015 12:12 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के मध्याह्न भोजन में घटिया खाना परोसने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आक्रोश जताते हुए मध्याह्न भोजन का खाना खाने से साफ इन्कार कर दिया। छात्रों ने एमडीएम में सड़ा चावल दिए जाने का आरोप लगाया है। बीईओ ने कहा है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय बनकसिया में सोमवार को छात्रों ने दोपहर घटिया भोजन बताकर खाने से साफ इन्कार कर दिया। घटिया क्वालिटी का चावल बताकर छात्रों ने जमकर हंगामा भी किया। छात्र राधेश्याम, दौलतराम, ओंकार, रामबलि, ओमशंकर, शिवप्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, सर्वजीत, सुनील, मनीष कुमार, जानकी प्रसाद व मातवर आदि ने कहा कि पिछले कई दिनों से खराब क्वालिटी का चावल बनाकर भोजन में दिया जा रहा है।

चावल में गंदगी के साथ-साथ कीड़े भी निकल रहे हैं। छात्रों का हंगामा सुन मौके पर अभिभावक भी पहुंच गए। अभिभावक रामकुमार, स्वामीनाथ, सालिकराम, राम समुझ, अलखराम, फकीरे, बबलू व हरीराम आदि ने भी छात्रों की बात का समर्थन करते हुए खराब भोजन दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि एमडीएम के राशन की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हेडमास्टर हेमेन्त कुमार वर्मा ने अभिभावकों व छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में खराबी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।

एमडीएम का राशन ग्राम प्रधान के माध्यम से आता है। ग्राम प्रधान से भी राशन की गुणवत्ता में खराबी की शिकायत की गई है। ग्राम प्रधान मथुरा बाजार कैलाश नाथ कसौंधन ने कहा कि चावल बदलने के लिए कोटेदार को निर्देश दिया गया है।

सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बनकसिया के हेडमास्टर ने खराब क्वालिटी का चावल एमडीएम में दिए जाने की शिकायत फोन पर दी है साथ हेमास्टर ने छात्रों द्वारा खराब चावल के खिलाफ हंगामा किए जाने की भी बात कही है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - -जितेन्द्र बहादुर चौधरी, खंड शिक्षाधिकारी शिवपुरा
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें