फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों व वृद्धजनों को बांटे फल

Fri, 25 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर वृद्धाश्रम व अस्पताल में बांटे गए फल। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। वृद्धाश्रम, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों व जरूरतमंदों को फल, मिठाई, भोजन और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई। मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्टों को सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से वृद्धाश्रम में दैनिक उपयोग की सामग्री, फल व मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में औषधि निरीक्षक डॉ. सुमित वर्मा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी, मंत्री डॉ. सुधीर शुक्ल, डॉ. कुलदीप मणि त्रिपाठी, डॉ. नौशाद खान, डॉ. प्रभाकर पांडेय, डॉ. सुमित मोहनवाल, डॉ. उल्लास मिश्र, निलेश्वर नाथ पांडेय, डॉ. निरंजन सैनी, संदीप यादव और डॉ. रामबाबू मौजूद रहे। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिंह के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। आदित्य सिंह, सुधांशु मिश्र, अनिल कुमार, बीडी सोनी, आशीष सिंह, ऋषि ओम सिंह, आदर्श यादव और अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग में यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से जिलाध्यक्ष रोहित मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एससीपीएम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय, औषधि निरीक्षक डॉ. सुमित वर्मा और मेडिकल कॉलेज की मैट्रन सुनीता ने मरीजों को फल वितरित किए। डॉ. रमेश पांडेय ने फार्मासिस्टों को सीपीआर का प्रशिक्षण देकर आपात स्थिति में जीवनरक्षक सहायता के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में राकेश शुक्ल, संजय अवस्थी, हर्षित मिश्र, सनत कुमार पांडेय, गोपाल साहू, अनुराग तिवारी और आदर्श शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
खोड़ारे। क्षेत्र के फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर व पेपर प्रेजेंटेशन सहित फार्मा क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें जितेंद्र, अजय, अंचल, मैसर, उस्मान, सदफ, प्रशांत मिश्र, हुसैन और कैफ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रबंधक कमाल चौधरी व निदेशक डॉ. जावेद अख्तर ने फार्मासिस्ट को स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम अंग बताया। इस मौके पर अल्तमश, सत्यप्रकाश शुक्ल, अविनाश, इसरार, शुभम शुक्ल, सुमन, अफसाना, प्रतिभा, कोमल गुप्ता आदि मौजूद रहीं। (संवाद)

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर वृद्धाश्रम व अस्पताल में बांटे गए फल। संवाद

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर वृद्धाश्रम व अस्पताल में बांटे गए फल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें