गोंडा। कजरी तीज पर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक एक-एक व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
अधिकारियों ने सरयू घाट पर बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और गोताखोरों की व्यवस्था देखी। कजरी तीज पर श्रद्धालु सरयू से जल लेकर करनैलगंज के बरखंडी नाथ, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ और शहर के दुखहरणनाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।
पुलिस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में पांच एएसपी, 16 सीओ और 51 निरीक्षक व थानाध्यक्ष समेत पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। पीएसी, जल पुलिस, गोताखोर, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और स्वाट टीम भी मुस्तैद है। तीन क्यूआरटी और चार एंटी रोमियो टीमें भी लगातार भ्रमण कर रही हैं। सरयू घाट और मंदिर परिसरों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी चेन स्नेचिंग और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर नजर रख रहे हैं।
सतर्क रही विद्युत विभाग की टीम
परसपुर। कजरी तीज पर भीड़ को देखते हुए विद्युत विभाग की टीम सतर्क रही। अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने भौरीगंज सरयू तट, पसका त्रिमुहानी घाट, कड़रू के भारेश्वर महादेव व सिंगरिया के सुभगनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार, अवर अभियंता विद्यासागर, शिवकुमार सिंह, भोला शुक्ल, संतोष, शकील आदि मौजूद रहे। (संवाद)
घाटों पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
घाटों पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
घाटों पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
घाटों पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
घाटों पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद