फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्वाधीनता सेनानी द्वारिका सिंह की पुण्यतिथि मनाई

Tue, 19 Aug 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खजुरी गांव में बाबू द्वारिका सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते ​शिक्षक। स्रोत: 
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद बाबू द्वारिका सिंह की 95वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव खजुरी में मनाई गई। समाजसेवी अरविंद सिंह ने सेनानी स्तंभ पर माल्यार्पण किया। कहा कि शहीदों के सपनों को साकार कर देश की एकता, अखंडता बनाए रखना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

अमर सेनानी द्वारिका सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संत बहादुर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्रों ने कॉलेज से शहीद उपवन तक प्रभातफेरी निकाली। फिर शहीद बाबू द्वारिका सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर संदीप सिंह, यशपाल सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह, अंग्रेज बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, बृजभान गुप्ता, सालिकराम यादव, बद्री गुप्ता, रौनक, आलोक, राधा गुप्ता, रागिनी आदि उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें