मुजेहना (गोंडा)। एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी करने की शिकायत की है। उसका कहना है कि अब पैसा मांगने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
चिन्नू तिवारी निवासी ग्राम अचलपुर थाना मोतीगंज ने बताया कि सिसई बहलोलपुर थाना इटियाथोक के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके बड़े भाई अध्यापक है। शिक्षा विभाग में चपरासी की जगह खाली है। वे उनके लड़के की नौकरी लगवा देंगे।
इसके लिए उसने दो लाख रुपये आधार व मार्कशीट की मांग की। इस पर उसने लड़के की हाईस्कूल की मार्कशीट व आधार की फोटो कॉपी के साथ दो लाख रुपये 28 जुुलाई 2019 को दे दिया। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसा मांगा। इस पर वह पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहा है।
इसकी शिकायत थानाध्यक्ष धानेपुर, एसपी, डीएम, डीआईजी व बीएसए से की गयी है। थानाध्यक्ष धानेपुर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।