फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खेल तेजी से चल रहा है। पिछले दो माह में आधा दर्जन से अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पकड़े जा चुके हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एआरओ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि सभी थानाक्षेत्रों में टीमें गठित कर कॉमन सर्विस सेंटरों का निरीक्षण कराया जाय। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले केंद्र के संचालकों को खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई किया जाय।
डीएम ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने यहां पंजीकृत बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराएं। महिला अस्पताल की अधीक्षक व सीएचसी के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि प्रसव के बाद जन्म का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। नगरों में अधिशासी अधिकारी तथा ग्राम पंचायतों में सचिव जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें