फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डाक सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। उप डाकघर मनकापुर में एमआईएस (मंथली इनकम स्कीम) के तहत जमा कराए गए 3.5 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन डाक सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसने बेटी के भविष्य के लिए चार लाख रुपये जमा किए थे, लेकिन केवल 50 हजार की ही रसीद और पासबुक दी गई। शेष रकम का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

मनकापुर के ग्राम दिनकरपुर निवासी अंचल कुमार शुक्ल ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्होंने 17 जनवरी 2025 को पुत्री के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उप डाकघर मनकापुर में एमआईएस योजना के अंतर्गत चार लाख रुपये जमा किए थे। उस समय डाक सहायक पद पर तैनात विक्रांत दुबे ने रकम प्राप्त कर मुहर लगी हस्ताक्षरयुक्त रसीद दी और कहा कि कंप्यूटर से जारी रसीद व पासबुक प्रधान डाकघर से आने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
पीड़ित के अनुसार आठ फरवरी को जब वह दोबारा डाकघर पहुंचे तो केवल 50 हजार रुपये जमा होने की कंप्यूटराइज्ड रसीद और पासबुक दी गई। शेष 3.5 लाख रुपये की रसीद और पासबुक बाद में देने की बात कहकर टाल दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि आठ मई को फिर डाकघर पहुंचने पर जानकारी मिली कि डाक सहायक विक्रांत दुबे न केवल उनके 3.5 लाख रुपये, बल्कि अन्य ग्राहकों के भी लाखों रुपये लेकर भाग गया है। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें