फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मनकापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम चेतिया निवासी चंद्रावती देवी ने कहा कि उसके पति लल्लू प्रसाद एक किसान थे। उनकी मृत्यु के पश्चात बेटे वीरेंद्र कुमार उर्फ दीपक के नाम बतौर खातेदार नाम दर्ज हुआ था। कुछ दिन बाद लड़के की मौत के बाद जमीन उसके नाम हो गई। तब से वह उस भूमि पर काबिज है। आरोपी रमेश प्रसाद विश्वकर्मा, कृष्णा देवी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना खोड़ारे ने अपने सहयोगी विजय प्रकाश निवासी नरहरपुर व संदीप निवासी अहरौली थाना खोड़ारे से मिलकर जालसाजी करके उसकी जमीन का फर्जी कागज तैयार कराया। फर्जी तरीके से उसका अंगूठा लगवाकर एक कूटरचित दस्तावेज तैयार करके मनकापुर रजिस्ट्री कार्यालय में कम दस्तावेज रकम की अदायगी की। इसके बाद चोरी चुपके आदेश प्राप्त कर उसकी जमीन काे अपने नाम बैनामा करवा लिया। कोतवाल मनकापुर राजकुमार सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें