फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मास्टरमाइंड सब रजिस्ट्रार व लेखपाल समेत चार पर धोखाधड़ी का केस

Wed, 07 Feb 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह का एक और कारनामा सामने आया है। सब रजिस्ट्रार की मिलीभगत से लेखपाल ने अपने नाम जमीन व घर करा लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम बेंदुली की सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि पिता भगवती प्रसाद निवासी विश्रामपुर ने एक चौथाई भूमि व घर उनके नाम वसीयत की थी।
पिता की मृत्यु के बाद माया देवी के पति लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने अपने सहयोगी बुद्धि सागर व बजरंगी से मिलकर जाली दस्तावेज व वसीयतनामा तैयार करा लिया।
तहसील करनैलगंज में भगवती प्रसाद की मृत्यु के बाद सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह से साठगांठ कर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। भगवती प्रसाद की लिखी गई वसीयत में हस्ताक्षर थे जबकि सुरेंद्र कुमार के तैयार किए गए दस्तावेज में भगवती के अंगूठे का निशान दर्शाया गया है।
जाली दस्तावेज में सावित्री देवी की वसीयत का संपूर्ण भूमि सुरेंद्र कुमार ने अपने नाम कराकर कब्जा कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि बलरामपुर की नगर कोतवाली के पहलवारा निवासी लेखपाल सुरेंद्र कुमार, जानकीनगर निवासी सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह, बुद्धि सागर पांडेय और बसंतपुर राजा निवासी बजरंगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें