फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में एफपीओ मददगार

Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में शनिवार को मंडल स्तरीय किसान मेला, गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) काफी मददगार साबित होंगे। इसके माध्यम से किसानों का समूह बनाकर बड़े कार्य कराए जा रहे हैं। इसका लाभ भी छोटे-छोटे किसानों को मिल रहा है।
मंडलायुक्त ने कहा कि एफपीओ का गठन संघे शक्ति की तर्ज पर किया गया है। इससे पूर्व उन्होंने स्टाल और प्रदर्शनी का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत कर उनके उत्पादों के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने शक्ति पोर्टल के बारे में किसानों को जानकारी दी। बताया कि इसकी मदद से किसानों को मंडी के रेट के बारे में अपडेट जानकारी मिल सकती है, जो उन्हें बिचौलियों से बचाती है। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें