करनैलगंज। करनैलगंज-कटरा बाजार मार्ग पर रविवार को अज्ञात वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। चारों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के टेक्नीशियन प्रवेश कुमार ने बताया कि अरविंद (24) निवासी कहारन पुरवा, कटरा बाजार, सैफ (24) निवासी परसपुर बाजार, गुड्डू (30) निवासी बरखंडी नाथ करनैलगंज और करन (28) निवासी कहारन पुरवा कटरा बाजार दो बाइकों से करनैलगंज की तरफ जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)