फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर चार युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। परसपुर की एक युवती को शीशा बंद गाड़ी में जबरन बैठाकर ले जाने व उसके साथ चार युवकों द्वारा जबरन दुष्कर्म करके करनैलगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास छोड़कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मां ने परसपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला थाना परसपुर बाजार के एक मोहल्ले का है। बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने प्रार्थना पत्र थाना परसपुर में दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री शौच के लिए गयी थी। जहां से वह वापस नहीं आई। 15 जुलाई को उसकी लड़की करनैलगंज में मिली। उसने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि तीन दिन पहले वह शाम को शौच के लिए खेत में गयी थी। जब वह लौट रही थी तो पहले से परसपुर बाजार के ही चार युवक घात लगाए एक सफेद रंग की चारपहिया गाड़ी लगाए खड़े थे। उसे जबरन मुंह दबाकर गाड़ी में बैठा लिया और अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां चारों लोगों ने पूरी रात्रि बंधक बना कर गाली गलौज व धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी और चारों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
15 जुलाई को सुबह 5 बजे उसे करनैलगंज अस्पताल रोड पर रेलवे गुमटी के पास छोड़ गए। यह भी आरोप है कि यदि ड्राइवर न होता तो वे लोग उसे जान से मार देते। पीड़िता ने इसकी सूचना जब कोतवाली करनैलगंज में दिया तो वहां उसको बताया गया कि थाना परसपुर का मामला है वहां जाओ। परसपुर में रिपोर्ट लिखी जाएगी। जब वह थाना परसपुर पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस उसे दिलासा देते हुए मामले को टालती रही और थाने पर बैठाए रखा।
विज्ञापन

तीसरे दिन उसे भगा दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि महिला से जब पूछतांछ की गई तो उसने कहा कि उसके साथ परिवार वालों ने मार पीट की है। ये आरोप उसने किसी के कहने पर लगाया है। जिस पर पुलिस ने मारपीट की तहरीर देने को कहा मगर उसने अब तक तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें