फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार ट्रेनें निरस्त, छह के मार्ग बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण रेलवे ने चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जबकि छह के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस से 30 नवंबर से 04 जनवरी तक चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई है। वहीं, बढ़नी से 01 दिसंबर से 05 जनवरी तक चलने वाली बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, हैदराबाद से 28 नवंबर से 02 जनवरी तक चलने वाली हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तथा गोरखपुर से 30 नवंबर से 04 जनवरी तक चलने वाली गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
दरभंगा से 01 दिसंबर से 05 जनवरी तक चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-बीना-गुना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

अहमदाबाद से 28 नवंबर से 02 जनवरी तक चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गुना-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
ग्वालियर से 25 नवंबर से 08 जनवरी तक चलने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।

बरौनी से 24 नवंबर से 07 जनवरी तक चलने वाली बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।

ग्वालियर से 26 नवंबर से 07 जनवरी तक चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन निर्धारित मार्ग ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-गोविन्दपुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जाएगी।

बरौनी से 24 नवंबर से 05 जनवरी तक चलने वाली बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन निर्धारित मार्ग गोविन्दपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें