फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 9.48 करोड़ से चार लघु सेतु बनेंगे

Sun, 13 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आवागमन में बाधा बने चार नालों पर अब लघु सेतु बनवाए जाएंगे। चारों कार्यों के लिए कुल 9.48 करोड़ रुपये की शासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण के लिए 1.89 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। पुल बनने से जैतपुर, हरवंशपुर-बल्लीपुर, नगदही व सोनौली मोहम्मदपुर के लोगों को बरसात में आवागमन में राहत मिलेगी। जैतपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिप के स्थान पर 97.50 लाख से आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट बनाया जाएगा। हरवंशपुर-बल्लीपुर के बीच नाले पर सकरी आर्च पुलिया की जगह 71.55 लाख से आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट बनेगा। नगदही प्राथमिक विद्यालय के सामने चंदहा नाले पर उदयत नगर मार्ग में लघु सेतु व पहुंच मार्ग के लिए 2.83 करोड़ रुपये और सोनौली मोहम्मदपुर-रघु वैश्यपुरवा में नाले पर लघु सेतु व पहुंच मार्ग के लिए 4.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंताओं को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यदायी संस्था नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें