फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटों व बहू समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sun, 22 Jun 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज के लोहराडाड़ (दुमचीपुर) के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय बृजकिशोर के पुत्र आशीष मिश्र, उनकी पत्नी प्रियामणि मिश्रा, पुत्र राकेश मिश्र व लेखाकार डीपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुमचीपुर निवासी छांगुर यादव ने बताया कि उनका छोटा बेटा शराब के नशे का आदी है। ऐसे में बीते चार फरवरी को वह अपनी भूमि पौत्र सूरज यादव के नाम वसीयत करने के लिए तरबगंज तहसील गए थे। जहां आशीष मिश्र व राकेश मिश्र ने लेखाकर डीपी सिंह के साथ मिलकर उनकी छह बीघा जमीन प्रियामणि मिश्रा के नाम करा ली। बैनामे में छह लाख रुपये का चेक देना भी दर्शाया गया, लेकिन वह भी दिया नहीं गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें