फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार मेधावी बने ग्राम पंचायत अधिकारी

Tue, 18 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परीक्षा में सफल हुए मेधावी। संवाद
विज्ञापन
मोतीगंज/पसका/बेलसर। मेहनत और लगन के बल पर जिले के चार युवाओं ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें खोरहंसा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सोमेश कुमार और रायबरेली में तैनात सिपाही शिवम सिंह भी शामिल हैं। वहीं, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा में ईश्वर नंद कुट्टी निवासी प्रिंस मिश्र ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी की ओर से जारी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा के अंतिम परिणाम में खोरहंसा चौकी पर तैनात सिपाही सोमेश कुमार का चयन हुआ है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी वैभव सिंह और साथी सिपाही अजय सिंह ने उन्हें बधाई दी। मोतीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के बेटे शुभम सिंह का भी ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है। थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्त ने शुभम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद और रमेश कनौजिया ने भी दोनों चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।
बेलसर के गंगरौली निवासी अपर्णा सिंह ने भी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनके पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह का विगत मार्च में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। चयन से अपर्णा के परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी है। पिंकी देवी, अमृता सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

पसका के चकरौत निवासी शिवम सिंह का भी ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है। शिवम वर्तमान में रायबरेली में सिपाही पद पर तैनात हैं। उनकी सफलता पर उर्मिलेंद्र सिंह, विक्रम तिवारी, अवधेश दूबे, रणजीत सिंह और श्याम बिहारी दूबे समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई।
प्रिंस ने सीएचएसएल में हासिल की सफलता
मुजेहना। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा में ईश्वर नंद कुट्टी निवासी घनश्याम मिश्र के बेटे प्रिंस मिश्र ने सफलता हासिल की है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस ने मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता निजी महाविद्यालय में लिपिक हैं। बेटे के चयन से परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

परीक्षा में सफल हुए मेधावी। संवाद

परीक्षा में सफल हुए मेधावी। संवाद

परीक्षा में सफल हुए मेधावी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें