फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक ही परिवार के चार लोग बीमार, इलाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह(गोंडा)। गौनरिया गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों के बीमार होने की खबर के बाद सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर इलाज किया। लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं बांटी। साथ ही साफ पानी पीने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गांव में बलराम अवस्थी के घर में चार लोग बीमार हो गए थे। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा था। ग्राम प्रधान हरीशंकर अवस्थी ने बताया कि गांव विसुही नदी के बगल है, बरसात में जलभराव हो जाता है। इसके कारण समस्या आ रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार यादव ने सोमवार को राजकीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) डॉक्टर अभिषेक आनंद, फार्मासिस्ट वारिस, उमेश चौधरी तथा मुकेश कुमार को पूरी टीम के साथ भेजा। गांव में पहुंचकर बीमार लोगों से उनकी समस्या को देखकर दवा वितरण कराते हुए गंदगी को से दूर रहने की बात कही गई। टीम ने दीपाली (11), तन्नू (4), सुनयना (30), नीतू (25), हनीफ (33), जानू (4), सूर्यलाल (72), जरीना (45), राबिया (46), ताहिरा (50),फैजान (2),शानू (10),चांदनी (7), रोशनी (7), राजिया (40), लल्लू (60),रामबरन (50), बलिराम (70) सहित लगभग 45 का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें