फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज में 816 करोड़ से बनेगा फोरलेन बाईपास, डीपीआर तैयार

Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में बाईपास बनाने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। फोरलेन बाईपास के निर्माण पर 816.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही फोरलेन बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे देवीपाटन मंडल के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


गोंडा-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर सरयू नदी पर पुल बना हुआ है। यह पुल जर्जर अवस्था में है। हजारों वाहन प्रतिदिन इस पुल से लखनऊ और गोंडा की तरफ आते-जाते हैं। पुल 1962 में बनाया गया था। जो अब जर्जर हो गया है। कटरा शहबजापुर रेलवे क्रॉसिंग और जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग पर भी लोग हमेशा जाम से जूझते हैं। इन सभी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बाईपास बनाने को लेकर सर्वे के बाद अब डीपीआर भी तैयार किया गया है।

विभागीय अफसर की मानें तो फोरलेन बाईपास की कुल लंबाई 14.10 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण आठ अरब 16 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही बाईपास निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें