फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज में बाईपास संग सरयू नदी पर बनेगा फोरलेन ब्रिज

Tue, 14 Jan 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात जल्द मिलने वाली है। दोनों क्रासिंगों के बाहर से करनैलगंज नगर को छोड़कर बाईपास बनाने का खाका तैयार होने लगा है। वहीं, सरयू नदी पर फोरलेन पुल बनाने की भी योजना है। एनएचएआई डीपीआर तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती सहित करीब एक दर्जन जिलों को राजधानी से जोड़ने वाला सरयू नदी पर बना पुल 60 वर्ष पूरा कर चुका है। इस पुल से प्रतिदिन करीब 12 हजार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। वाहनों का भार ढोते-ढोते पुल बूढ़ा हो गया है। अब इस पुल को फोरलेन के तौर पर बदलने की योजना बनाई गई है। करनैलगंज नगर के बाहरी हिस्से से बाईपास मार्ग निकालने का खाका तैयार किया जा रहा है। रेलवे क्रॉसिंग जहांगिरवा व कटरा शहबाजपुर और करनैलगंज नगर को किनारे करते हुए बाईपास बनाने की योजना है। इसका जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को मिला है। यह बाईपास भंभुआ से होते हुए बरगदी, हरिगंवा, मुंडेरवा का आंशिक भाग, बसेहिया गांव से होते हुए गोनवा गांव के पास फोरलेन मार्ग पर मिलाने की योजना है।
सरयू पुल एक नजर में
- करनैलगंज सरयू नदी पर बने पुल का वर्ष 1962 में निर्माण हुआ था। पुल पर आवागमन 1964 में शुरू कर दिया गया था। तब से इस पुल पर कई बार जॉइंट में दरार, बेयरिंग में खराबी और अप्रोच ढहने से समस्याएं आईं। जिससे कई-कई महीनों तक पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया। अब यदि पुल खराब होता है तो उसके मरम्मत का कार्य बहुत कठिनाई भरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में पुल निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन





डीपीआर बनाने की चल रही प्रक्रिया
एनएचएआई के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया ने बताया कि सरयू पुल राष्ट्रीय मार्ग 330बी गोंडा-जरवल मार्ग के किलोमीटर 32 पर स्थित है। मार्च 2023 में लोक निर्माण विभाग खंड दो ने पुल की मरम्मत कराई थी। बीते दो मार्च को यह पुल लोनिवि से राष्ट्रीय मार्ग खंड लोनिवि लखनऊ के अधीन हो गया। इस राष्ट्रीय मार्ग पर करनैलगंज कस्बे में बाईपास का निर्माण किया जाना है। बाईपास के अंतर्गत सरयू नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान में डीपीआर का कार्य प्रगति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें