कजरी तीज पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को कांवरियों का हुजूम मंगलवार को सरयू से जलभरने के लिए करनैलगंज के सरयू घाट के लिए रवाना होगा। इस बार कांवरियों की संख्या चार लाख से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है।
दुखहरन नाथ व पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक शांतिपूर्ण कराने के लिए शहर में 13 के साथ ही पूर जनपद को 25 बैरियर से जकड़ा गया है। इनकैन चौराहे से दुखहरन नाथ मंदिर तक बैरीकेडिंग करके कावंरियों के लिए दो लेन बनाई गई है।
कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर मंगलवार से लखनऊ आने व जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। इसके साथ ही दो अपर पुलिस अधीक्षकों समेत 9 पुलिस अधिकारियों व एक हजार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगाई गई है।
कजली तीज पर जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीेड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों में कांवरियों को कैद किया जाएगा। शहर के दुखहरनाथ मंदिर पर तीन, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर पर एक व करनैलगंज के सरयू घाट पर एक कैमरा लगाया गया है।
कैमरों को चालू रखने के लिए बिजली के साथ ही जनरेटर का इंतजाम किया गया है। सीसी टीवी कैमरे से कांवरियों के साथ जलाभिषेक करने वाले और जल भरने वालों के साथ ही अन्य लोगों पर भी पुलिस की नजर होगी।
दुखहरननाथ मंदिर पर जलाभिषेक कराने में कांवरियों के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं की मदद के लिए दुखहरनाथ बाबा सेवा समिति के 35 पदाधिकारी व सदस्य लगाए गए हैं। इसके साथ ही अपराध निरोधक समिति के 50 व स्काउट्स गाइड्स के 25 रोवर्स-रेंजर्स को लगाया गया है। ये कांवरियों व जलाभिषेक करने में श्रद्धालुओं की मदद करेंगे।
दुखहरनाथ मंदिर के गर्भगृह में पुलिस की भोला-भोली टीम को लगाया गया है। यहां सभी आरक्षी कांवरियों की तहर ही गेरुवा परिधान में होंगे। इन्हें जलाभिषेक कराने में मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोमवार को डीएम अजय कुमार उपाध्याय व एसपी आरपीएस यादव सरयू नदी स्थित कटरा घाट पहुंचे। जहां उन्होंने घाट की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, आने जाने का मार्ग, व जल भर कर पुल व मार्ग पर जाने वाली बालू भरी बोरी से बनाई गई पौढ़ी सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार को नदी के अंदर मोटर बोट व नाव लगाये जाने व सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी एसडीएम वीके सिंह एवं सीओ एस हम्द से ली।
कजली तीज पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए शहर के साथ ही करनैलगंज तक वाहनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे। कांवरियों को सरयू तक ले जाने वाले वाहनों को करनैलगंज से वाया परसपुर व कटरा के रास्ते निकाला जाएगा। इसके अलावा इनकैन चौराहे से करनैलगंज तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। जयनारायन चौराहे से आने वाले वाहनों को वाया मारूति चौराहा, डिपो रोड के रास्ते कटरा से निकाला जाएगा।
शहर में लगने वाला पुलिस बल-अपर पुलिस अधीक्षक-01-इंस्पेक्टर-02-थानाध्यक्ष-07-एसआई-55-हेड कान्टेबल-23-कान्सटेबल-304-महिला कान्सटेबल-12-महिला होमगार्ड-02-कान्सटेबल टीपी-06-होमगार्डस्-21-टीयर गैस-01-फायर टेंडर-01-पीएसी-एक प्लाटूनकरनैलगंज में पुलिस की तैनाती-सीओ-01-इंस्पेक्टर-03-थानाध्यक्ष-04-एसआई-25-हेड कान्सटेबल-25-कान्सटेबल-152-महिला कान्सटेबल-04-कान्सटेबल टीपी-04-होमगार्डस्-36-टीयर गैस-01-फायर टेंडर-01-पीएसी-एक प्लाटूनखरगूपुर में पुलिस बल का विवरण-अपर पुलिस अधीक्षक-01-इंस्पेक्टर-03-थानाध्यक्ष-02-एसआई-19-हेड कान्सटेबल-26-कान्सटेबल-150-महिला कान्सटेबल-08-कान्सटेबल टीपी-06-होमगार्डस्-22-महिला होमगार्डस्-08-टीयर गैस-01-फायर टेंडर-01-पीएसी-एक प्लाटून
वर्जनकजली तीज पर जलाभिषेक के लिए बढ़ने वाली कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर समेत करनैलगंज व खरगूपुर में 25 वैरियर बनाए गए हैं। जहां वहानों को चेक किया जाएगा। वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं -आरपीएस यादव, पुलिस अधीक्षक
वर्जनजलाभिषेक के लिए कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दुखहरनाथ से करनैलगंज तक टूटी सड़कों की पैचिंग करा ली गई है। जिससे कांवरियों को परेशानी न झेलनी पड़े। मंदिरों पर मजिस्ट्रेेट की ड्यूटी लगाई गई है-अजय कुमार उपाध्याय, जिलाधिकारी