परसपुर(गोंडा)। परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर बाद बाइक व साइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक बालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सीएचसी में इलाज कराया गया है। थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी राजकुमार (45) चौरी चौराहा से अपनी बहन राजकुमारी (40), भांजा अंकुर (8) को साथ लेकर बाइक से करनैलगंज की तरफ से आ रहे थे।
वहीं परसपुर की तरफ से ग्राम बेलमत्थर, बड़के पुरवा निवासी राधिका शुक्ला (75) परसपुर की तरफ से साइकिल से अपने घर जा रहे थे। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर बसंतपुर, पचईपुरवा के ककरहिया नाले के पास दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी परसपुर लाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।