उतरौला कोतवाली क्षेत्र के उपरहुआ गांव के पास एक सवारी जीप का अगला टायर फटने से अनियुत्रित होकर खाईं में पलट गई। घटना में चार लोग घायल हुए।
गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया है। घटना रविवार दोपहर उतरौला कोतवाली क्षेत्र के उपरहुला गांव के निकट हुई। पिपराघाट से सवारी लेकर उतरौला आ रही जीप का अगला टायर उपरहुला पुल के निकट अचानक फट गया।
टायर फटने से जीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना में केतारपुर निवासी हसना (40), सोनी (7) तथा उपरहुला निवासी शकीना (62) व सकलैन (65) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर हसना को डॉक्टर ने गोंडा रेफर कर दिया है। शेष तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।