फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो महिलाओं समेत चार की पिटाई, सात पर मुकदमा

Sun, 02 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। विभिन्न कारणों को लेकर तीन अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं सहित चार लोगों की पिटाई कर दी गई। जिससे सभी को चोटें आई हैं। सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम राजापुर पूरे उजागर निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आबादी की जमीन को चारों तरफ बांस-बल्ली से घेर रहा था। दो लोग मौके पर आकर अभद्रता कर पिटाई करने लगे। पुलिस ने पदुम नरायन तिवारी व आदर्श तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दूसरी घटना ग्राम पसका नायब पुरवा की है। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने पिटाई की। पुलिस ने रमेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तीसरे मामले में ग्राम सकरौर शिवदीन चौबे पुरवा की है। सरस्वती पत्नी रामनाथ राना ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों ने घर आकर पिटाई की। बहू मालती बचाने आई तो उसको भी मारापीटा। उनकी तहरीर पर उदय तिवारी, डिब्बू तिवारी, राज तिवारी व जीतन तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें