फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 42 दिन बाद आज खुलेंगे परिषदीय स्कूल, पांच से होगा निरीक्षण

Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से खुल रहे परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था की पड़ताल पांच जुलाई से शुरू होगी। निरीक्षण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। निरीक्षण के लिए जिले में शासन से भी टीमें आएंगी। लापरवाही मिलने पर शिक्षकों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन

स्कूलों की जांच के लिए ब्लॉक व जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित कर स्कूलों की 15 बिंदुओं पर जांच की होगी। विद्यालय में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं के शौचालय की स्थिति, मध्याह्न भोजन, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की संख्या के साथ ही उनकी उपस्थिति परखी जाएगी। यही नहीं नामांकित छात्रों की उपस्थिति की पड़ताल के साथ ही पुस्तक वितरण की जानकारी होगी। विद्यालय कब तक निपुण श्रेणी में आ सकता है सहित विभिन्न बिंदुओं पर स्कूलों की जांच होगी। स्कूलों में ग्रीष्मावकाश होने के पहले अप्रैल माह में छह सौ और मई में चार सौ लाख स्कूलों की जांच हुई थी। स्कूलों में स्वच्छता के लिए सफाई कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मदरसों व एडेड विद्यालयों की भी होगी पड़ताल

परिषदीय स्कूलों के साथ ही इस बार मदरसों व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण भी होगा। वहां बच्चों की सुविधाओं की जांच होगी। निरीक्षण में मिड-डे-मील का वितरण मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं। मिड-डे-मील रजिस्टर में दर्ज कुल छात्र-छात्राओं की संख्या विद्यालय में तैनात शिक्षकों की जानकारी कर रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में भी मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव
परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर माध्यमिक स्कूलों में भी इस बार नामांकन और प्रवेश उत्सव का आयोजन होगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि कोई छात्र प्रवेश से वंचित न रहे। कक्षा आठ पास करने वाले छात्रों और छात्राओं का प्रवेश प्राथमिकता से कराए जाने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
परिषदीय स्कूल - 2611
सहायता प्राप्त स्कूल - 28
माध्यमिक स्कूल - 495
मदरसा - 565
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें