फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार मकान जले

Sat, 12 Dec 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के मजरा बैरमपुर में शुक्रवार देर रात आग लगने से छप्पर के चार घर जल गए। आग में 20 हजार रुपये व घरों में रखा सामान भी जल कर राख हो गया। हादसे में एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के मजरा बैरमपुर के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद परिवारीजनों के साथ अपने छप्पर के घर में सो गया था।

तभी देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख वह शोर मचाकर बाहर भागा। इसी बीच आग ने पड़ोस के छांगुर, रंगू व सर्वजीत के छप्पर के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते चारों घरों में रखा सारा सामान जल गया। छांगुर ने बताया कि आग से उसके छप्पर में रखे 20 हजार रुपये व सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


हलका लेखपाल रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि आग की सूचना पर गांव में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया है। तहसील को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें