फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में चार की मौत

Fri, 27 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के नवाबगंज, उमरीबेगमगंज और परसपुर समेत अन्य इलाकों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पीआरवी चालक होमगार्ड व आरक्षी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नवाबगंज संवाद के मुताबिक, अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी आयुष वर्मा (18) अपने गांव के ही लकी वर्मा (17) और सराय दौलत थाना रुदौली निवासी श्रीकांत वर्मा (18) के साथ बाइक पर सवार होकर बस्ती से अपने घर की तरफ जा रहे थे। बुधवार भोर 05:30 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर लोलपुर के पास ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। हेलमेट नहीं पहने होने से तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से तीनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां लकी और श्रीकांत ने दम तोड़ दिया। जबकि आयुष को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, गहरी चोट आने से आयुष कोमा में चला गया। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे मशक्कत कर किसी तरह यातायात बहाल कराया। मृतक श्रीकांत वर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज संवाद के मुताबिक, क्षेत्र के पूरे डाल मंगरे पुरवा के पास बुधवार रात गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार नियावा निवासी किसान सुशील यादव (55) की मौत हो गई। जबकि ओमप्रकाश (50) घायल हो गए। सुशील के परिवार में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से भाग गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
परसपुर में बरदहा चौराहे के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार बरतरा निवासी संदीप ओझा (35) घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली है। मृतक के छोटे भाई सचिन ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई संदीप ओझा शाहपुर से घर लौट रहे थे। भौरीगंज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने लापरवाही बरतते हुए संदीप की बाइक में टक्कर मार दी। संदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी अर्चना व बेटियां आराध्या (07) व अनन्या (4) हैं। संदीप मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। 20 दिन पहले वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि चालक रिंकू सिंह निवासी ग्राम कलहंसन पुरवा बसेरिया, करनैलगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें