फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार सभासदों पर एलईडी व केबिल उठा ले जाने का आरोप

Sun, 07 Jul 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा के प्रकाश लिपिक ने चार सभासदों पर गांधी पार्क स्थित प्रकाश विभाग के गोदाम से जबरन 16 एलईडी और 10 बंडल केबिल उठा ले जाने का आरोप लगाया है। प्रकाश लिपिक ने नगर पालिका के प्रशासक व ईओ से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लिपिक अमन श्रीवास्तव नगर पालिका के प्रकाश विभाग में कार्यरत हैं। शनिवार को अधिशाषी अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में उन्हाेंने आरोप लगाया कि सभासद अलंकार सिंह, आशीष मोदनवाल, अभिषेक मिश्र और धर्मवीर शुक्ल शुक्रवार को टाउन हाॅल स्थित प्रकाश विभाग के गोदाम पर पहुंचे और दरवाजे के नीचे से गोदाम में मोबाइल गिरा दिया। इसके बाद रात करीब आठ बजे गोदाम खोलने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान लिपिक ने गोदाम की चाबी जलकल में रखी होने की जानकारी दी। इसके बाद सभासदों ने गोदाम में और ताला लगा दिया।
आरोप है कि नाराज सभासदों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाल गोपाल से गाली-गलौज की। आरोप है कि शनिवार सुबह गोदाम पहुंचे सभासद जबरन 16 एलईडी सेट और 10 बंडल केबिल उठा ले गए। इसके बाद प्रकाश लिपिक ने नगर पालिका ईओ को घटना की जानकारी दी। ईओ ने सभासदों के संग वार्ता कर मामला सुलझाने की सलाह दी। इसके बाद सभासद गांधी पार्क पहुंचे और एलईडी वापस कर दी। मगर केबिल नहीं लौटाया। सभासदों का कहना है कि प्रकाश लिपिक मनमानी करते हैं। उनके आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

ईओ संजय मिश्र का कहना है कि प्रकाश लिपिक की शिकायत मिली है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें