फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Wed, 11 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को चार लोगों ने नामांकन कर दिये जाने से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। मुजेहना ब्लॉक प्रमुख पद की सीट महिला श्रेणी के लिए आरक्षित है। बुधवार को नामांकन के दिन समा खान, नफीसा खान, मीरा देवी व नूर जहां ने ब्लॉक प्रमुखी के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


12 जनवरी को नामांकन पत्रों के वापसी का समय है। कोर्ट के आदेश से इस ब्लॉक प्रमुख सीट का कार्यकाल अब पूरा हुआ है। इसके बाद आयोग ने यहां का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। इस सीट पर कई बड़े माननीयों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

अपने-अपने राजनीतिक आका के निर्देश पर क्षेत्र के कई लोगों ने अपनी पत्नियों को मैदान में उतार दिया है। अब लोगों की निगाहें 12  को नाम वापसी पर टिकी गई हैं। नाम वापसी कितने लोग करते हैं यही यहां के चुनाव में मतदान होने न होने की तस्दीक कर देंगे। आरओ अशोक मौर्या ने बताया कि चार लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें