फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नाबालिग से छेड़छाड़ के चार आरोपी बरी

Sat, 28 Nov 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़, घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। करीब तीन साल तक चले मुकदमे की सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय की न्यायाधीश नित्या पांडेय ने अभियोजन पक्ष को आरोप साबित करने में असफल पाया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, एक गांव की महिला ने तीन अक्तूबर 2023 को परसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 26 सितंबर 2023 की रात नौ बजे मनोज कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ महेंद्र, विकास सिंह उर्फ सूर्य प्रताप और अमन कुमार सिंह उर्फ गुंजन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी 16 वर्षीय बेटी का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने चारों के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसने, गाली-गलौज और धमकी देने के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने सुनवाई के दौरान पीड़िता, वादिनी और अन्य गवाहों के बयान तथा साक्ष्यों का परीक्षण किया। इसके बाद अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित नहीं कर सका। इस पर अदालत ने चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपी लिपिक की जमानत अर्जी खारिज
गोंडा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में चयन का लालच देकर अभ्यर्थियों से रिश्वत लेने के आरोपी श्रावस्ती के कनिष्ठ सहायक मोहित पांडेय की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश नित्या पांडेय ने खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, आरोपी पर अभ्यर्थियों से अपने बैंक खाते में दो लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन धनराशि लेने का आरोप है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर भिनगा थाने में चार नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। (संवाद)
कूटरचना के आरोप में दाखिल निगरानी याचिका खारिज
गोंडा। चेक में कूटरचना कर धनराशि निकालने के प्रयास के आरोप में दाखिल निगरानी याचिका सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। अशोक कुमार सिंह ने शैलेश चंद्र तिवारी के खिलाफ परिवाद निरस्त किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी। सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने सुनवाई के बाद निचली अदालत के आदेश को सही ठहराया। अदालत ने कहा कि परिवादी ने आरोपी को चेकबुक ले जाते नहीं देखा था और समर्थन में पेश गवाहों के बयान सुनी-सुनाई बातों पर आधारित थे। साथ ही चेकबुक गुम होने की सूचना बैंक को देने का भी कोई प्रमाण नहीं मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें