फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धानेपुर में नए फीडर का शिलान्यास

Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत धानेपुर के उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती से निजात दिलाने के लिए पहल की गई है। विद्युत उपकेंद्र में अतिरिक्त फीडर का शनिवार को विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा तथा सभासद ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस फीडर से सात हजार उपभोक्ताओं काे बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह ने कहा कि नए फीडर की शुरुआत से नगर पंचायत धानेपुर, माधवगंज, खीरभारी व मुजेहना के 2500 उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति होने लगेगी। इसके लिए विभिन्न किलोवाट के 11 ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। विधायक ने कहा कि नए फीडर की शुरुआत होने से धानेपुर के लोगों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। गोंडा से आने वाली 33 हजार की लाइन पर भी काम शुरू कर दिया गया है। एक ट्रांसफार्मर से दूसरे ट्रांसफार्मर को जाने वाली 11 हजार लाइन के जर्जर तारों को भी बदलने का काम शुरू किया जाएगा। जिससे किसी भी प्रकार से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता राहुल बरनवाल, अवर अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, सभासद अखिल सिंह, अनवारुल हक, शकील अंसारी, नफीस अंसारी, भगवानदीन, पंकज वर्मा, दद्दन शुक्ल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें