गोंडा। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। फेडरेशन के 100 वर्ष पूरे होने पर इससे संबद्ध एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ब्रांच दफ्तरों को सजाया गया। लाइटिंग कराई गई। कर्मचारियों ने फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्र जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर केंद्रीय संगठन मंत्री राम नगीना, राम सिंह, आरएस मिश्र, मोहम्मद फरहान, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अख्तर काजी, एके चतुर्वेदी मौजूद रहे।