फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्काउट टीचर को भाइयों ने मारी गोली

Mon, 24 Apr 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल तुफैल अहमद। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर के स्काउट टीचर को रविवार रात संपत्ति विवाद में गोली मार दी गई। मामले में स्काउट टीचर ने अपने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेलसर (रगड़गंज बाजार) निवासी मोहम्मद तुफैल के मुताबिक बड़े भाई से उनका संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से वह घर छोड़कर तरबगंज में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। तुफैल के मुताबिक रविवार रात वह आजाद नगर से तरबगंज लौट रहे थे। तभी विजयनगर में ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने बाइक रुकवाई। तभी तुफैल के बड़े भाई मोहम्मद जुबैर व छोटे भाई जुनैद ने उस अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। बाइक भी तोड़ दी। इसी बीच बड़े भाई जुबैर ने तमंचा निकालकर तुफैल पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली तुफैल के बाएं हाथ में ही लगी। उनके गिरते ही हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

घायल तुफैल ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तुफैल की हालत खतरे से बाहर है। भाइयों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। ऐसे में घटना को लेकर स्थानीय लोग संदेह जता रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि तुफैल अहमद की तहरीर पर दोनों भाई जुबेर व जुनैद अहमद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें