डेंगू ने अब नगरीय क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाके को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। यहां प्रतिदिन डेंगू से पीड़ित नए मरीज सामने आ रहे हैं। बीते कई दिनों से नगर के चार मोहल्लों में डेंगू का प्रकोप है।
रविवार को जांच के दौरान नगर के बालूगंज मोहल्ला निवासी अंकित पुरुवार व नई बाजार निवासी शेख रफीउल्ला अंसारी डेंगू से पीड़ित पाए गए।
वहीं, सोमवार को नगर के मोहल्ला बालूगंज निवासी मो. अकील, आशा रानी शुक्ला एवं सिद्धी सोनी, उदय सोनी के साथ ग्राम लालेमऊ के मजरा रौतन पुरवा निवासी विजय कुमार सिंह भी जांच के दौरान डेंगू से पीड़ित मिले।
इनमें से कुछ के परिवारीजन उन्हें लखनऊ में अस्पतालों में भर्ती करवा कर इलाज करवा रहे हैं, तो कुछ मरीजों का इलाज नगर के निजी चिकित्सकों के यहां हो रहा है।
नगर के गांधीनगर मोहल्ले में अब डेंगू का प्रकोप कम होने लगा है तो मोहल्ला नई बाजार, बालूगंज, गुड़ाही बाजार एवं सदर बाजार में डेंगू का प्रकोप दिखाई देने लगा है।
उधर, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पीएन राय का कहना है कि डेंगू से पीड़ित कोई भी मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आया है और न ही इसकी कोई सूचना ही उन्हें मिली है।