मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बड़गांव स्थित श्याम मंदिर में चल रहे भादी मावस उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को आनंदनगर से आए कलाकार रजत शर्मा ने सहयोगियों के साथ किस्मत वालों को मिलता है दादी का दरबार... सहित कई भजन सुनाकर भावविभोर कर दिया। भादी मावस के दूसरे दिन दादी के नाम का मंगलपाठ हुआ। जय दादी मां, जय हो जय हो झुंझनू मां की धुन पर मंगल पाठ किया गया।
बच्चों ने दादी के जीवन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते हुए सेठ तनदास की बारात व विवाह का मंचन किया। शाम को दादी जी की महाआरती हुई। दादी जी के मंगलपाठ में समाज की 13 विशिष्ट महिलाओं ने हिस्सा लेकर पूर्ण निष्ठा से दादी के गुणगान का संकल्प लिया।
मंदिर कमेटी ने महिलाओं का आभार जताते हुए उन्हें दादी के नाम का स्मृति चिन्ह व सुहाग का सामान भेंट किया। इसके पूर्व मंगलवार को मेेंहदी प्रतियोगिता हुई जिसमें समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया और दादी के नाम की मेंहदी रचाई।