फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बोलेरो की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

Fri, 13 Jun 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया के रामापुर के मजरा शल्दीपुरवा निवासी पूर्व सैनिक महादेव प्रसाद दूबे (60) शुक्रवार सुबह घर के बाहर बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अंकुर दूबे ने बताया कि पिता महादेव शुक्रवार सुबह छह बजे घर के बाहर बैठकर गांव के ही शिवप्रसाद तिवारी से बात कर रहे थे। तभी बनकटी गांव की तरफ से आ रही बोलेरो अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में आकर महादेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो वहीं छोड़कर भाग गया। महादेव के परिवार में पत्नी सावित्री देवी, पुत्र अंकुर व सियाराम दूबे, दो बहुएं व तीन साल की पौत्री गुड़िया है। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें