अनुुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का है आरोप
गोंडा। बहुजन समाज पार्टी में रसूखदार माने जाने वाले पूर्व विधायक रमेश गौतम व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मसूद आलम खां को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया ने बताया कि पूर्व विधायक रमेश गौतम और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मसूद आलम खां के बारे में अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की रिपोर्ट मिली थी। जिसकी जांच कराई गई तो आरोप सत्य पाया गया।
इससे पहले कई बार दोनों नेताओं को कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी गई थी। मगर दोनों नेताओं की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। ऐसे में पार्टी हित में दोनों नेताओं को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।