फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन

Tue, 01 Oct 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र उर्फ भिल्लर बाबा का मंगलवार शाम देहावसान हो गया। कनिष्ठ पुत्र विक्की मिश्र ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। वजीरगंज क्षेत्र के लोहराडांड़ गांव निवासी बृजकिशोर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी लोगों में गिने जाते थे। 68 साल की अवस्था तक राजनीतिक अनुभव समेटे बृजकिशोर ने ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक का सफर तय किया था। बुधवार दोपहर 12:00 बजे अयोध्या में सरयू घाट पर पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, विधायक प्रेमनरायन पांडेय, प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, बावन सिंह, रमापति शास्त्री व अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप समेत अन्य लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें