फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 10 दिन तक मुलाहिजा बैरक में रहेंगे पूर्व चेयरमैन निर्मल

Tue, 25 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव उर्फ निर्मल 10 दिन तक मुलाहिजा बैरक में अन्य बंदियों के साथ रहेंगे। इसके बाद उन्हें दूसरे बैरक में स्थानांतरित किया जाएगा। मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष से मिलने के कई लोग गए, लेकिन जेल प्रशासन ने नियमानुसार जिन लोगों ने मुलाकात की पर्ची कटवाई थी, उन्हें ही निर्मल से मिलने की इजाजत दी। अन्य लोगों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2004 में बिजली समस्या को लेकर हुए बवाल के मामले में फरार चल रहे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। जेल में निर्मल को कई जानने वाले बंदी मिले, जिनसे बातचीत में उनका समय गुजारा। देर शाम बंदियों की गिनती के बाद उन्हें मुलाहिजा बैरक में भेज दिया गया। जहां आधी रात तक वह सो नहीं सके और बातचीत में ही समय गुजारा। मंगलवार को जेल प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। परिसर में आने वाले निर्मल के मुलाकातियों से बंदीरक्षक पूछताछ करते रहे। सिर्फ उन लोगों को ही गेट तक आने की अनुमति मिली, जिनके पास मुलाकात की पर्ची थी।
जेलर आफताब अंसारी ने बताया कि जेल मैनुअल के मुताबिक जेल आने वाले सभी बंदियों को मुलाहिजा बैरक में ही रखने का प्रावधान है, निर्मल को सभी बंदियों की तरह वहीं रखा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें