फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों पर जालसाजी का केस

Sat, 25 Jul 2015 11:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की फर्जी वरासत कराने में पांच लोग फंस गए हैं। पांचों के खिलाफ करनैलगंज  कोतवाली में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव निवासी सुरेश सिंह ने शनिवार को कोतवाली करनैलगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वनगांव निवासी शंकर बख्श सिंह की 20 फरवरी 2012 को मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


सुरेश के मुताबिक शंकर बख्श की पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी थी। उनके कोई संतान नहीं थी। इसलिए शंकर बख्श की संपत्ति उनकी बहनों के नाम कागजात में दर्ज हो गई थी।

सुरेश ने बताया कि इसी गांव के रहने वाले श्याम सुन्दर, प्रेमा देवी, ब्यौंदा माझा नबाबगंज निवासी अशोक कुमार सिंह, ग्राम कटहा तरबगंज निवासी दुर्गा बख्श सिंह व गोंडा शहर के रहने वाले अधिवक्ता भानु प्रकाश श्रीवास्तव ने मिलकर एक फर्जी वसीयतनामा तैयार कर 26 जुलाई 2014 को करनैलगंज उप निबंधक कार्यालय में पंजीकृत कराया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर सुरेश सिंह ने शनिवार को कोतवाली करनैलगंज में श्याम सुंदर, प्रेमा देवी, अशोक कुमार सिंह, दुर्गा बख्श सिंह व अधिवक्ता भानु प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल बृज किशोर यादव ने बताया कि रिपोट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें