गोंडा। जंगलों में आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गोंडा वन प्रभाग ने 24 घंटे कार्य करने वाला अग्नि नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि अग्नि नियंत्रण कक्ष का उद्देश्य विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली वन अग्नि की सूचनाओं का त्वरित संकलन कर घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती शिफ्टवार की गई है, ताकि 24 घंटे निगरानी बनी रहे। गोंडा वन प्रभाग के अंतर्गत किसी भी वन क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में आमजन कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी के दूरभाष नंबर 05262-230212 अथवा मोबाइल नंबर 7839434872, 7839435149 और 8707336963 पर सूचना दे सकते हैं। (संवाद)