कलेक्ट्रेट में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते गोभक्त। स्रोत: संग
गोंडा। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गोभक्तों और संत समाज के लोगों ने नंदी बाबा के साथ गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद वृंदावन स्थित मालूक दास पीठ के कनक बिहारी दास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने तथा गोवंश को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की गई। साथ ही केंद्र सरकार को गोवंश को राष्ट्रमासा का सम्मान देने संबंधी संस्तुति भेजने और गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की नीति लागू करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इसी विषय पर 27 अप्रैल 2026 को भी हस्ताक्षर अभियान चलाकर शासन को ज्ञापन भेजा गया था। अपेक्षित कार्रवाई न होने पर सरकार का ध्यान दोबारा आकर्षित करने के लिए स्मरण पत्र सौंपा गया है। कार्यक्रम में विद्या प्रसाद शुक्ल, दिवाकर सोमानी, राजकिशोर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।