राज्य निर्वाचन आयोग के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव की जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव सात फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिये जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी करने के साथ सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख का चुनाव ब्लॉकों पर होगा। गुप्त मतदान कराया जाएगा। नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी।
मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से परिणाम घोषित किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने चुनाव को लेकर सभी अवकाश के दिनों में कार्यालय खुले रहने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अजय
कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट
नियुक्त किया है।
इस बाबत जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि
सभी तहसील के संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र में आने वाले सभी ब्लॉकों पर
होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मॉनीटरिंग करेंगे।
उन्होंने इस बाबत सभी
एसडीएम को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी ब्लॉकों पर प्रमुख पद
का चुनाव में शंति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में वोट देने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची
सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार
उपाध्याय के निर्देश पर सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची
को लोगों की जानकारी के लिए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला निर्वाचन
कार्यालय, और मुजेहना ब्लॉक को छोड़कर सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में
चस्पा कर दिया गया है।
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव कार्यक्रम
नामांकन - 05 फरवरी, 11 से तीन बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच- 05 फरवरी, तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
उम्मीदवारी वापसी - 06 फरवरी, 11 से तीन बजे तक।
मतदान - 07 फरवरी, 11 से तीन बजे तक।
मतगणना - 07 फरवरी, तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद का आरक्षण
क्षेत्र पंचायत का नाम आरक्षण की श्रेणी
करनैलगंज - अनुसूचित जाति
हलधरमऊ - अनुसूचित जाति
परसपुर- अनारक्षित
कटराबाजार- अन्य पिछड़ा वर्ग
झंझरी - अनारक्षित
इटियाथोक- अनुसूचित जाति महिला
रूपईडीह- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
पण्डरी कृपाल- अनारक्षित
मनकापुर - अनारक्षित
छपिया- अनारक्षित
बभनजोत- अनारक्षित
तरबगंज- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नवाबगंज- महिला
बेलसर- अन्य पिछड़ा वर्ग
वजीरगंज- महिला