फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की चार सीटों पर घमासान

Sat, 06 Feb 2016 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 11 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया है। 11 ब्लॉकों पर सपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, जिले के चर्चित नवाबगंज ब्लॉक समेत चार ब्लॉकों पर चुनावी संग्राम होना है। जिले के करीब आठ ब्लॉकों पर किसी सपा समर्थित उम्मीदवारों के सामने किसी ने अपनी दावेदारी नहीं पेश की।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को सत्ता की हनक व सपा के धुरंधरों के  मैनेजमेंट में झंझरी, बेलसर व वजीरगंज ब्लॉक में दूसरे उम्मीदवारों के परचा वापस लेने से यहां के भी तीन और उम्मीदवार निर्विरोध हो गए।

वहीं जिले के नवाबगंज की चर्चित सीट पर कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की अनुज वधू बबिता सिंह व कैसरगंज के भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह की अनुज वधू अरुंधती सिंह के आमने-सामने का कड़ा मुकाबला होने पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन


शनिवार को नवाबगंज ब्लॉक पर घमासान की स्थिति रही। देर शाम तक लोग किसी एक के नाम उठाने को लेकर इंतजार करते रहे।

यह चर्चा रही कि दोनों घरानों में कुर्सी को लेकर मामला तय किया जा रहा है। लेकिन सुषमा सिंह के अलावा दो दिग्गजों में किसी ने परचा वापस नहीं लिया।

अब लोगों की नजरें इस ब्लॉक के अलावा तीन अन्य ब्लॉक के हालात को जानने के लिए सात फरवरी पर टिक गई हैं।

उधर, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। मतदान व मतगणना प्रक्रिया की सीसी टीवी की निगरानी में किये जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जिले में ब्लॉकवार प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित
ब्लॉक            प्रत्याशी            निर्वाचन
झंझरी            वतन सिंह             निर्विरोध
पंडरी कृपाल        नरेन्द्र सिंह             निर्विरोध
रुपईडीह        सावित्री देवी             निर्विरोध
इटियाथोक         मालती देवी             निर्विरोध
करनैलगंज        किशोरी लाल             निर्विरोध                 
परसपुर         राम प्रताप सिंह         निर्विरोध
हलधरमऊ        ओम प्रसाद             निर्विरोध
कटराबाजार         भवानी प्रसाद            निर्विरोध
बभनजोत         ओम प्रकाश सिंह         निर्विरोध
वजीरगंज        माण्डवी सिंह             निर्विरोध
बेलसर         आशा राम             निर्विरोध

इन ब्लॉकों पर है चुनावी संग्राम
ब्लॉक         प्रत्याशी                        निर्वाचन
नवाबगंज        बबिता सिंह  व अरूंधती सिंह                 चुनाव
मनकापुर     आजाद विक्रम सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, संध्या सिंह        चुनाव
छपिया        बाबूराम, बिन्द्रा शुक्ला, अशोक सिंह                चुनाव
तरबगंज        नीलम, सीता, फूलमती, मायावती                 चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें