23जीडीएपी7-गोंडा में शनिवार की शाम डॉ.संपूर्णानंद टाउन हाल में दीप प्रज्ज्वलित कर लोकत्सव के दौरा?
- फोटो : GONDA
गोंडा। दीप सामाजिक संस्थान व उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में हुई एक माह की कार्यशाला का समापन कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ हुआ। स्थानीय गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में बच्चों ने अपने हुनर से सभी का मन मोह लिया। लोक नृत्य व लोक गीतों से सजी शाम में कलाकारों ने भारत की विभिन्न संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम रत्नाकर मिश्रा व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर डॉ. नितिन गौर ने शनिवार को दीप जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। असोम का बीहू नृत्य, राजस्थान का घूमर नृत्य, कठपुतली नृत्य आदि नृत्यों के साथ लोक गायन में दादरा, कहरा, बारामासा आदि विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति हुई। स्केच आर्टिस्ट मंटू ने अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया।
ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष सीताराम कश्यप, संस्कार भारती उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री गिरीश चंद्र, अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, संगीत नाट्य अकादमी की कार्यक्रम समन्वय, नपाप ईओ विकास सेन, स्वच्छ भारत मिशन की मीनाक्षी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोकगीत निर्देशक संगीत गुरु तुलसीदास, नृत्य निर्देशक उर्मिला पांडेय, सह निर्देशक फाल्गुनी, मोहित, वाद्य कलाकार शफीक अहमद, अन्नू, बबलू, दीपक श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।