फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फ्लाइट रद्द होने से शारजाह में फंसे वीरेंद्र

Mon, 02 Mar 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौकी। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच मझारी निवासी वीरेंद्र कुमार यादव की परेशानी बढ़ गई है। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से फोन पर बातचीत में वीरेंद्र ने बताया कि दो साल बाद होली पर घर आने के लिए उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ का टिकट लिया था। दो मार्च की रात दो बजे उनकी उड़ान थी, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने का संदेश मिला। इससे घर आने के अरमान पर पानी फिर गया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में यूपी, बिहार के बड़ी संख्या में कामगार नौकरी कर रहे हैं। क्षेत्र में तनाव से सभी दहशत में हैं। शारजाह के आसमान में लगातार अमेरिकी फाइटर जेट उड़ रहे हैं। अबूधाबी स्थित अमेरिकी एयरबेस को ईरान की मिसाइलें निशाना बना रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें