गोंडा। पंडरीकृपाल ब्लॉक के समीप खैराकुंभनगर प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का मंगलवार को सीडीओ अंकिता जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटका मिला। कुछ देर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचीं। हालांकि यहां एक भी बच्चा नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में पता चला कि बिना यूनिफॉर्म के ही बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए आ रहे हैं। उन्हें अभी तक डीबीटी का लाभ नहीं मिल सका है। सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई ठीक न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बताया कि साफ-सफाई समेत अन्य काम में तेजी लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। (संवाद)